नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ का आज समापन, आखिरी दिन बेगूसराय और शेखपुरा को देंगे करोड़ों की सौगात

Neelam
By Neelam
1 Min Read

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तीसरे चरण की समृद्धि यात्रा का आज आखिरी दिन है। सीएम आज बेगूसराय फिर शेखपुर जाएंगे। इस दौरान वे दोनों जिलों में करीब 630 करोड़ रुपए की अलग-अलग योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

बेगूसराय को 274 करोड़ रुपये की सौगात

‘समृद्धि यात्रा’ के अंतिम दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले बेगूसराय पहुंचेंगे।यहां नीतीश कुमार कुल 274 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उद्घाटन भी करेंगे। बेगूसराय जिले में सीएम नीतीश 109 करोड़ रुपए की लागत से 189 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही 165 करोड़ रुपए की लागत वाली 211 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

शेखपुरा को 206 करोड़ का तोहफा

बेगूसराय के बाद नीतीश कुमार शेखपुरा जाएंगे। शेखपुरा को नीतीश कुमार से 206 करोड़ की सौगात देंगे। शेखपुरा जिले में 144 करोड़ रुपए की लागत वाली 120 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे और 62 करोड़ रुपए की लागत से 196 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। शेखपुरा में भी नीतीश कुमार का जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जहां सीएम नीतीश कुमार सीधे आम लोगों से मुखातिब होंगे और फीडबैक लेंगे।

Share This Article