बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी, आर्ट्स और कॉमर्स में लड़कियों ने मारी बाजी

Neelam
By Neelam
3 Min Read

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति आज सोमवार को इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बोर्ड कार्यालय में परिणाम घोषित किया। इस बार साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों संकायों का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया। इस परिणाम के साथ ही राज्य के तीनों स्ट्रीम- आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के टॉपर्स के नामों का भी ऐलान कर दिया गया है।

नतीजों में एक बार फिर बेटियों का दबदबा

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के नतीजों में एक बार फिर बेटियों का दबदबा देखने को मिला है। इस वर्ष कुल 85.19% छात्र सफल हुए हैं, जिसमें छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.23% रहा, जो छात्रों के 84.90% से कहीं बेहतर है।

कुल 26 टॉपर्स में से 19 लड़कियां

मेरिट लिस्ट में शामिल कुल 26 टॉपर्स में से 19 लड़कियां हैं। जहां आर्ट्स और कॉमर्स संकाय में छात्राओं ने पूरे प्रदेश में परचम लहराया। कला संकाय में गया जिले की निशु कुमारी ने टॉप किया है। उन्होंने 479 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया है। इस प्रकार यह कुल अंकों का 95.1 प्रतिशत है। इसके साथ ही सीतामढ़ी की सिद्धि शुक्ला और लखीसराय की चंद्रदीप कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। 

साइंस स्ट्रीम में किसने किया टॉप

वहीं साइंस स्ट्रीम में छात्र ने शीर्ष स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा को साबित किया है। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने साइंस संकाय में टॉप किया है। उन्होंने 481 अंक प्राप्त किया। यह कुल अंकों का 96.20 प्रतिशत है। वहीं साक्षी कुमार (सीतामढ़ी) और सतना कुमारी (नवादा) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इन दोनों ने 479 अंक प्राप्त किया है।

कैसे चेक करें रिजल्ट

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

होमपेज पर 10वीं/12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें

अपना रोल नंबर दर्ज कर सबमिट करें

स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा

भविष्य के लिए प्रिंट या स्क्रीनशॉट जरूर लें

कैसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड?

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

‘Intermediate Annual Exam 2026 Result’ के लिंक पर क्लिक करें।

अपना Roll Code और Roll Number दर्ज करें।

आपका मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे भविष्य के लिए डाउनलोड या प्रिंट कर लें।

Share This Article