पवन सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, एक्ट्रेस को गलत तरीके से छूना पड़ा भारी, महिला आयोग ने भेजा नोटिस

Neelam
By Neelam
3 Min Read

भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह एक विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री अंजली राघव ने पवन सिंह के खिलाफ महिला आयोग में शिकायत की थी, जिसके बाद पवन को नोटिस भेजा गया। हरियाणा की मशहूर अभिनेत्री और डांसर अंजलि राघव ने उन पर एक स्टेज शो के दौरान अभद्र व्यवहार और गलत तरीके से छूने का गंभीर आरोप लगाया है।

2 अप्रैल को व्यक्तिगत रूप से पेशी का निर्देश

अंजलि राघव के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए हरियाणा महिला आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है और पवन सिंह को आधिकारिक नोटिस जारी कर तलब किया है। महिला आयोग द्वारा जारी किए गए नोटिस के अनुसार, पवन सिंह को आगामी 2 अप्रैल को व्यक्तिगत रूप से हरियाणा के फरीदाबाद में आयोग के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

हरियाणवी मॉडल अंजलि राघव ने सोशल मीडिया में वायरल हो रहे पवन सिंह के साथ एक वीडियो को लेकर हरियाणा महिला आयोग को शिकायत दी थी। यह वीडियो उत्तर प्रदेश के लखनऊ में शो के दौरान हुई घटना का था। उस वीडियो में हरियाणवी एक्ट्रेस की कमर को पवन सिंह ने छूआ था। जिसको लेकर सोशल मीडिया में यह वीडियो काफी ट्रोल भी हुआ।

एक्ट्रेस ने कहा- छवि खराब हुई और काम पर असर पड़ा

अंजलि ने ई-मेल के जरिए आयोग को इस घटना से जुड़े साक्ष्य और वीडियो भी सौंपे हैं। एक्ट्रेस का आरोप है कि इस घटना के बाद उन्हें लगातार मानसिक प्रताड़ना और सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। महिला एक्ट्रेस ने शिकायत में आरोप लगाया गया है कि एक कार्यक्रम के दौरान उनकी अनुमति के बिना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। जिसके बाद उन्हें मानसिक तनाव और सामाजिक अपमान का सामना करना पड़ा। कलाकार का कहना है कि मामले को पहले आपसी समझौते से सुलझा लिया गया था, लेकिन बाद में फिर से उनके खिलाफ फर्जी और आपत्तिजनक पोस्ट फैलाए गए। अंजलि ने बताया कि इस घटना के कारण उनकी छवि खराब हुई है और काम पर भी असर पड़ा है।

Share This Article