बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है और लाखों छात्रों को उनका रिजल्ट मिल गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इस बार न सिर्फ पास प्रतिशत जारी किया है, बल्कि टॉपर्स की लिस्ट और छात्र-छात्राओं का अलग-अलग रिजल्ट भी घोषित किया है। इस साल भी छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए लड़कों से ज्यादा पास प्रतिशत हासिल किया है।
टॉप लिस्ट में आने वाले छात्रों की चांदी
बिहार बोर्ड अपने होनहार छात्रों का हौसला बढ़ाने के लिए उन्हें भारी-भरकम इनाम देता है। हर साल 10वीं की टॉप लिस्ट में आने वाले छात्रों की चांदी होती है। बोर्ड द्वारा इन्हें शानदार इनाम दिए जाते हैं, जिसमें कैश प्राइज, मेडल, स्कॉलरशिप, सर्टिफिकेट और अन्य पुरस्कार शामिल हैं।
बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉपर्स को क्या मिलेगा?
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा हर साल मैट्रिक के टॉपर्स को सम्मानित किया जाता है। पहला स्थान यानी फर्स्ट रैंक लाने वाले स्टूडेंट्स को 2 लाख रुपये मिलते हैं। टॉपरों को एक-एक लैपटॉप, प्रशस्ति-पत्र (सर्टिफिकेट) और मेडल भी दिया जाता है। इसके अलावा, उन्हें बिहार विद्यालय परीक्षा समिति देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेधा छात्रवृत्ति’ के तहत स्कॉलरशिप दी जाती है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इस बार 139 परीक्षार्थियों को एक-एक लैपटॉप, प्रशस्ति पत्र और मेडल दिया जाएगा।
पुष्पांजलि और सबरीन को मिलेंगे 2-2 लाख
इस बार मैट्रिक परीक्षा में दो परीक्षार्थियों ने बराबर अंक लाकर पहला स्थान हासिल किया है। इनमें सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई की पुष्पांजलि कुमारी और उच्च माध्यमिक विद्यालय, वैशाली की सबरीन परवीन ने संयुक्त रूप शामिल हैं। दोनों ने 492 यानी 98.40% अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है। इन दोनों को दो-दो लाख रुपए का इनाम मिलेगा।
दूसरे और तीसरे स्थान वालों के लिए क्या?
वहीं दूसरे स्थान पर बेगूसराय की नाहिद सुलताना ने 97.8 अंक लाया है। इनमें डेढ़ लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। तीसरे स्थान पर अनुपा कुमारी और ओम कुमार ने 97.8 अंक लाया है। इन्हें एक- एक लाख रुपए दिए जाएंगे। चौथे से लेकर दसवें स्थान पर रहे बच्चों को लैपटॉप, मेडल और प्रशस्ति के अलावा 20-20 हजार रुपए दिए जाएंगे। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 में प्रथम 10 रैंक तक स्थान प्राप्त किये हुए सभी 139 परीक्षार्थियों को पुरस्कृत किया जायेगा।
मेधा छात्रवृत्ति के तहत कितनी राशि?
आनंद किशोर ने कहा कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति देश रत्न डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेधा छात्रवृत्ति भी देती है। उससे अलग यह है इनामी राशि है जिसे पिछले साल के मुकाबले दो गुना कर दिया गया है। देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद मेधा छात्रवृत्ति की राशि में भी वर्ष 2025 से बढ़ोतरी की जा रही है। इस बार टॉप 10 में रहे सभी 139 मैट्रिक परीक्षार्थी प्रतिमाह ₹1200 की जगह ₹2000 की छात्रवृत्ति हासिल करेंगे। राज्य सरकार या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान में नियमित रूप से नामांकित होकर 11वीं और 11वीं की पढ़ाई करने पर इन परीक्षार्थियों को 24 महीने तक ₹2000 प्रति माह छात्रवृत्ति मिलेगी। अगर यह तकनीकी डिप्लोमा पाठ्यक्रम में नियमित अध्ययन करते हैं तो कोर्स की समाप्ति तक प्रतिमा ₹2000 की छात्रवृत्ति मिलेगी।

