नितिन नवीन ने दिया इस्तीफा, क्षेत्र के लोगों के लिए भावुक पोस्ट, अब जाएंगे राज्यसभा

Neelam
By Neelam
4 Min Read

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी एमएलए पद से रिजाइन किया। हाल ही में राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद, वे अब दिल्ली की राजनीति में अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे। बीजेपी के बिहार अध्यक्ष संजय सरावगी ने इसकी पुष्टि कर दी है। संजय सरावगी के अनुसार, नितिन नवीन ने अपना इस्तीफा पत्र उन्हें सौंप दिया है, जिसे आज विधानसभा अध्यक्ष को दिया जाएगा। 

आज इस्तीफे की चिट्ठी राज्यपाल को सौंपा जाएगा

संजय सरावगी ने कहा कि ‘नितिन नवीन बांकीपुर के विधायक के पद से आज इस्तीफा देंगे। ऐसे में समय से आज यानी 30 मार्च को नितिन नवीन का इस्तीफा हो जाएगा। नितिन नवीन ने मुझे अपना इस्तीफा कल ही सौंप दिया था। मैं नितिन नवीन का इस्तीफे की चिट्ठी राज्यपाल को दे रहा हूं।’

रविवार होने के कारण औपचारिक प्रक्रिया में देरी

सरावगी ने बताया कि ‘रविवार होने के कारण कल औपचारिक रूप से इस्तीफा नहीं दिया जा सका। फिलहाल, नितिन नवीन असम दौरे पर हैं, इसलिए उन्होंने प्रक्रिया में देरी न हो, इसके लिए पहले ही इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को दे दिया था। आज तय समय के भीतर उनका इस्तीफा औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया जाएगा।’

नितिन नवीन का सोशल मीडिया पोस्ट

वहीं, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी अपने विधायक पद से इस्तीफे का ऐलान सोशल मीडिया पर कर दिया है। नितिन नबीन ने लिखा कि ‘बांकीपुर और बिहार के मेरे सभी परिवारजन एवं कार्यकर्ता साथी, जनवरी 2006 में पिताजी के आकस्मिक निधन के बाद पार्टी ने मुझे पटना पश्चिम से उपचुनाव लड़ने का अवसर दिया और दिनांक 27 अप्रैल 2006 को मैं पहली बार पटना पश्चिम क्षेत्र से निर्वाचित होकर सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। पिछले 20 वर्षों में पिताजी, स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा द्वारा बनाए गए इस क्षेत्र को पारिवारिक भाव से सींचने, संवारने और विकास के पटल पर आगे ले जाने का निरंतर प्रयास किया है। मैंने सदैव अपने क्षेत्र और बिहार के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य किया। इसी का प्रतिफल है कि यहाँ की देवतुल्य जनता ने मुझे लगातार 5 बार सदन में अपना प्रतिनिधि चुनकर सेवा का सौभाग्य प्रदान किया। सदन के अंदर हो या सदन के बाहर, दोनों ही स्थानों का उपयोग मैंने अपने क्षेत्र और बिहार की जनता की आवाज़ उठाने और उनकी समस्याओं के समाधान का मार्ग निकालने के लिए किया। बिहार विधानसभा के सदस्य के रूप में मुझे सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई वरिष्ठ विधायकों से बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला। मैंने अपने क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण विषयों का समाधान जनता और कार्यकर्ताओं के सुझावों से ही निकाला है।

अब राज्यसभा के सदस्य के तौर पर लेंगे शपथ

कुछ दिनों पहले ही बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव हुआ था। सभी पांच सीटों पर एनडीए के प्रत्याशियों की जीत हुई थी। इसमें बीजेपी से एक प्रत्याशी नितिन नवीन भी थे। अब नितिन नवीन जल्द राज्यसभा के सदस्य के तौर पर शपथ भी लेंगे। बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पूर्ण रूप से आगे देश की सियासत में अपना योगदान देंगे।

Share This Article