सम्राट चौधरी पर बढ़ा केंद्रीय नेतृत्व का भरोसा, बंगाल चुनाव के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल

Neelam
By Neelam
3 Min Read

पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई हैं। सभी प्रमुख राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इसी क्रम में, भारतीय जनता पार्टी ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पार्टी के कई बड़े चेहरों से लेकर फिल्मी सितारों चेहरों को शामिल किया गया है। इस लिस्ट में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भी जगह मिली है।

प्रमुख स्टार प्रचारक

स्टार प्रचारक की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय मंत्री और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं। इसके अलावा राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान, शिवराज सिंह चौहान और अश्विनी वैष्णव के नाम  शामिल हैं। वहीं, फिल्म जगत और अन्य क्षेत्रों के चर्चित चेहरों को भी चुनाव मैदान में उतारा गया है। उनमें  मिथुन चक्रवर्ती, हेमा मालिनी, कंगना रनौत के नाम शामिल हैं। वहीं कला एवं खेल से स्मृति ईरानी, मनोज तिवारी और लियेंडर पेस आदि को स्टार प्रचारक की सूची में शामिल किया गया है।

बिहार में बीजेपी का चेहरा बने सम्राट चौधरी

पार्टी ने विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ नेताओं को भी इस सूची में स्थान दिया है, जिनमें हिमंता बिस्वा सरमा, योगी आदित्यनाथ, देवेंद्र फडणवीस, माणिक साहा, अनुराग ठाकुर, अर्जुन मुंडा और बाबूलाल मरांडी प्रमुख हैं। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी अब बिहार भाजपा का सबसे प्रमुख चेहरा बनकर उभर रहे हैं। ऐसे में उन्हें भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में जगह मिली है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को इस लिस्ट में जगह मिलना ये संकेत देता है कि केंद्रीय नेतृत्व का उन पर भरोसा बढ़ रहा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि ये उनके मुख्यमंत्री पद के दावे को और भी मजबूत कर रहा है।

बिहार पर बढ़ा भरोसा

बंगाल के चुनाव में बिहार की भी अहम भूमिका नजर आ रही है। भाजपा ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को स्टार प्रचारक बनाकर साफ कर दिया है कि वह सीमावर्ती क्षेत्रों और प्रवासी मतदाताओं को साधने के लिए गंभीर है। इनके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी बिहार से ताल्लुक रखते हैं, जो इस पूरी चुनावी मशीनरी का नेतृत्व कर रहे हैं। 

Share This Article