अब नहीं चलेगा टालमटोल: जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त का कड़ा रुख, मौके पर ही हुआ निपटारा

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जिले के विभिन्न प्रखंडों व शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को सुना। मौके पर प्राप्त आवेदनों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया, जबकि शेष लंबित मामलों के समयबद्ध निष्पादन के लिए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया।

इस दौरान नागरिकों ने आयुष्मान कार्ड, भूमि लीज, ऋण, चिकित्सा सहायता, भूमि कब्जा, पेंशन शुरू करने, जमीन संबंधी, बिरसानगर में पीएम आवास का आवंटन, अनाथ बालिका का आवासीय विद्यालय में नामांकन, जॉब, मुआवजा भुगतान, निजी विद्यालय में नामांकन, पंचायत भवन निर्माण, स्पॉन्शिपशिप योजना का लाभ, दूषित पेयजल सप्लाई, जुस्को से पानी कनेक्शन, फ्लैट कब्जा, जमीन कब्जा, भूमि रिकॉर्ड में सुधार, विद्युत कनेक्शन, मईयां सम्मान योजना का लाभ, सड़क निर्माण के लिए ज्ञापन समेत सामाजिक व जनहित की समस्याओं को रखा।

उपायुक्त ने सभी आवेदनों को लेकर संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करें और आवेदकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जन शिकायतों के समाधान में लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं हो। साथ ही, आवेदनों के निष्पादन की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए प्रगति की समीक्षा की जाए।

Share This Article