इस्तीफे से पहले सीएम आवास खाली कर रहे नीतीश कुमार, 7 सर्कुलर रोड में शिफ्ट हो रहा सामान

Neelam
By Neelam
3 Min Read

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसबा सांसद बन गए हैं। दिल्ली में शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने साफ कर दिया वे दिल्ली में ही रहेंगे। हालांकि, नीतीश कुमार ने अब तक इस्तीफा नहीं दिया है। लेकिन, शनिवार दोपहर कुछ ऐसा हुआ जिससे स्पष्ट मैसेज मिल गया कि जल्द से जल्द वह इस्तीफा देने की तैयारी कर रहे हैं। लंबे समय तक 1 अणे मार्ग से बिहार का सत्ता संचालन करने वाले नीतीश कुमार अब इस ऐतिहासिक मुख्यमंत्री आवास को खाली कर रहे हैं।

सीएम आवास खाली होने का वीडियो आया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद अब उनके आधिकारिक आवास, 1 अणे मार्ग के खाली होने के वीडियो सामने आए हैं। शनिवार से ही मुख्यमंत्री का सामान धीरे-धीरे 7 सर्कुलर रोड स्थित बंगले में भेजा जा रहा है।

7 सर्कुलर रोड स्थित बंगला होगा नया ठिकाना

एक अणे मार्ग स्थिति मुख्यमंत्री आवास से ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर सामान बाहर निकलने लगे। इसे सात सर्कुलर रोड स्थित बंगले पहुंचाया जा रहा है। अब सीएम हाउस छोड़ने के बाद यही बंगला नीतीश कुमार का नया ठिकाना बनेगा। 

नए दौर की शुरुआत का संकेत

सामान की ये शिफ्टिंग इस बात का पुख्ता संकेत है कि नीतीश कुमार आगामी 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। इस प्रशासनिक और व्यक्तिगत हलचल ने पटना के राजनीतिक तापमान को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। माना जा रहा है कि यह केवल एक शिफ्टिंग नहीं, बल्कि बिहार की राजनीति के एक बड़े अध्याय के खत्म होने और नए दौर की शुरुआत का संकेत माना जा रहा है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर कुछ भी साफ नहीं है, लेकिन मुख्यमंत्री आवास खाली होने की यह प्रक्रिया बिहार में सत्ता परिवर्तन के संकेत के तौर पर देखी जा रही है।

7 सर्कुलर रोड स्थित बंगले से पुराना संबंध

पटना स्थित 7 सर्कुलर रोड आवास से नीतीश कुमार का पुराना और गहरा संबंध रहा है। 2014 में जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस्तीफा देकर जीतन राम मांझी को बिहार का मुखिया बना दिया था तब उन्होंने अणे मार्ग स्थित सीएम हाउस छोड़ दिया था। उस वक्त भी उन्होंने अपना नया ठिकाना सात सकुर्लर रोड को ही बनाया था। अब करीब 12 साल बाद नीतीश कुमार वापस यहीं आ रहे हैं।

Share This Article