गुस्से की आग : पत्नी से झगड़े के बाद आगबबूला पति ने घर में लगाई आग, कई सामान जलकर खाक

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : शहर के टेल्‍को से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी से झगड़े के बाद एक शख्स ने अपने घर में ही आग लगा दी। गुस्से की इस आग में घर के कई सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गए। सूचना मिलने पर टाटा मोटर्स के अग्निशमन विभाग की एक दमकल घटनास्थल पर पहुंची और किसी तरह आग पर काबू पाया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की। मामला टेल्को क्रॉस रोड नंबर 17 का है। जहां टाटा मोटर्स कर्मी सुरेश शर्मा ने अपने कंपनी क्वार्टर में विवाद के बाद पूरे घर में आग लगा दी। मिली जानकारी के अनुसार अनुसार टाटा मोटर्स कर्मी सुरेश नशे का आदि है। घटना के समय भी वह नशे में था। शनिवार को उसका अपनी पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था। मामला इस कदर बढ़ा कि दोनों के बीच मारपीट हो गई। इसके बाद सुरेश इतना आगबबूला हुआ कि उसने अपने घर में आग लगा दी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *