बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, तीन बच्चों को बचाया गया, दो गिरफ्तार

Neelam
By Neelam
2 Min Read

धनबाद- पुलिस ने बाल तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपियों से तीन नाबालिक बच्चों को भी बचाया गया है। ‘ऑपरेशन आहट‘ के तहत ये सफलता हाथ लगी है।

गुप्त सूचना के आधार पर धनबाद रेलेवे स्टेशन से ट्रेन संख्या 17322 वास्कोडिगामा एक्सप्रेस के सामान्य कोच से बच्चों को बचाया गया। तीन नाबालिग बच्चों को तस्करी के जरिए जोख़िम भरे कार्य कराने के लिए बाहर ले जाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के द्वारा गठित पोस्ट, CIB/DHN, GRP/DHN व चाइल्ड लाइन, धनबाद की संयुक्त टास्क टीम ने करीब 4 बजे धनबाद स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 7 पर ट्रेन के आने पर जांच शुरू की।

जांच के दौरान जनरल कोच से 3 नाबालिग बच्चे 2 बाल तस्करों के साथ पाए गए। इनमें से 2 नाबालिक बच्चों को बाल तस्कर के द्वारा जोख़िम भरे कार्य कराने के लिए रांची तथा 1 नाबालिक बच्चे को कर्नाटक के हुबली ले जाया जा रहा था। पूछताछ के दौरान दोनों ट्रैफिकर ने बताया की बिना परिजन के सहमति के नाबालिग बच्चों को ले जा रहे थे। जिसके बाद दोनों तस्करों को गिरफ़्तार कर लिया गया।

घटना के संबंध में पूजा कुमारी, सुपरवाईजर, रेलवे चाइल्ड लाइन, धनबाद की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। साथ ही मामले की जांच की जिम्मेदारी पु०अ०नि० निरीक्षक धनंजय कुमार सिंह को दिया गया। नाबालिग तीनों बच्चों को चाइल्ड हेल्प लाइन, धनबाद के स्तर से उपस्थापना करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।

Share This Article