मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा आज, CM बनने के बाद पहली बार पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

Reena Sharma
3 Min Read

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज दिल्ली जाने वाले हैं। सम्राट चौधरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने दिल्ली जा रहे हैं। सीएम बनने के बाद वे पहली बार पीएम से मिलने वाले हैं।जानकारी के मुताबिक, बंगाल चुनाव में पीएम मोदी के व्यस्त होने की वजह से पीएमओ से सीएम सम्राट चौधरी को समय नहीं मिल पा रहा था। लेकिन अब समय मिलने पर सम्राट चौधरी सीएम बनने के बाद पहली बार पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे।

मंत्रिमंडल विस्तार पर हो सकती है चर्चा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज शाम 4 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली दिल्ली यात्रा हैय़ इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया जा रहा है, लेकिन इसके राजनीतिक मायने भी काफी अहम माने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान बिहार में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा हो सकती है।

Advertisement

अमित शाह से भी करेंगे मुलाकात

इसके बाद सीएम की मुलाकात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर सकते हैं। नई सरकार के गठन के बाद अब प्रशासन को पूरी तरह सक्रिय करने के लिए कैबिनेट विस्तार जरूरी है। फिलहाल, बिहार में सिर्फ दो डिप्टी सीएम बनाए गए हैंय़ जेडीयू की ओर से बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय चौधरी ने शपथ ली है। जबकि, भाजपा कोटे से अभी तक किसी विधायक को मंत्री नहीं बनाया गया। सरकार का पूरा ढांचा अधूरा माना जा रहा है। ऐसे में सम्राट चौधरी का शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात अहम माना जा रहा है।

सम्राट कैबिनेट में हो सकते हैं कुल 36 मंत्री

सम्राट चौधरी ने 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ जेडीयू कोटे के दो उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी ने भी शपथ लिया था। बिहार में मुख्यमंत्री समेत कुल 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं। इस हिसाब से अभी 33 पद खाली हैं। यही वजह है कि दिल्ली में होने वाली यह मुलाकात बेहद अहम मानी जा रही है। इसमें संभावित मंत्रियों के नाम, जातीय संतुलन और क्षेत्रीय समीकरणों पर भी चर्चा हो सकती है।

Share This Article