रेल यात्री ध्यान दें: 25 अप्रैल को पटना तक ही जाएगी साउथ बिहार एक्सप्रेस, आरा के लिए सेवा रहेगी रद्द

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क।जमशेदपुर :अगर आप आगामी 25 अप्रैल को साउथ बिहार एक्सप्रेस (13287) से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। दानापुर रेल मंडल में चल रहे तकनीकी कार्यो के कारण इस ट्रेन के मार्ग में आंशिक कटौती की गई है।

राजेंद्र नगर टर्मिनल पर ही थमेगी रफ्तार
​रेलवे प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 13287) को 25 अप्रैल को केवल राजेंद्र नगर टर्मिनल (पटना) तक ही चलाया जाएगा। यह ट्रेन अपनी गंतव्य यात्रा आरा तक पूरी नहीं करेगी।

बदलाव का मुख्य कारण
​इस फेरबदल का मुख्य कारण दानापुर रेल मंडल में होने वाला प्री-एनआई कार्य है। ट्रैक और सिग्नलिंग के आधुनिकीकरण के लिए रेल प्रशासन ने यह ब्लॉक लिया है, जिसके चलते ट्रेनों के परिचालन में अस्थाई बदलाव किए गए हैं।

क्या बदलेगा?
​शॉर्ट टर्मिनेशन: 25 अप्रैल को दुर्ग से खुलने वाली ट्रेन राजेंद्र नगर टर्मिनल पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेगी।
​शॉर्ट ओरिजिनेशन: वापसी में भी यह ट्रेन राजेंद्र नगर टर्मिनल से ही अपनी यात्रा शुरू करेगी।
​रद्द खंड: पटना से आरा के बीच साउथ बिहार एक्सप्रेस का परिचालन पूरी तरह रद्द रहेगा।
​समय: दुर्ग से 25 अप्रैल को रवाना होने वाली यह ट्रेन 26 अप्रैल की सुबह 09:30 बजे आरा पहुंचने वाली थी, जो अब केवल पटना तक ही जाएगी।

Share This Article