टांडाबारी में धंसी धरती : दर्जनों घर जमींदोज, बाल-बाल बचे लोग दहशत में

KK Sagar
1 Min Read

सोनारडीह ओपी क्षेत्र के टांडाबारी में भू-धंसान की घटना सामने आई है। इस घटना में एक दर्जन से अधिक आवास ध्वस्त हो गए। हालांकि सभी परिवार सुरक्षित हैं और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

भू-धंसान के कारण सड़क और चबूतरा भी नीचे धंस गया है। जमीन में दरारें पड़ने से इलाके में दहशत का माहौल है।

घटना के बाद स्थानीय लोग पुनर्वास की मांग कर रहे हैं। साथ ही प्रबंधन के प्रति लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

Advertisement

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....