अस्मिता सिटी लीग 2026 का भव्य शुभारंभ, धालभूम एसडीएम ने बढ़ाया उत्साह

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : खेल मंत्रालय भारत सरकार व खेलो इंडिया के तहत जिला प्रशासन (खेल शाखा), पूर्वी सिंहभूम के तत्वधान में अस्मिता सिटी लीग 2026 बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 25 अप्रैल को धातकीडीह कम्यूनिटी सेंटर, जमशेदपुर में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अर्नव मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम ने किया। बास्केटबॉल प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों की 160 बालिकाएं भाग ले रही है। अस्मिता सिटी लीग 2026 के अंतर्गत जिला में वॉलीबॉल, ताइक्वांडो, बॉक्सिंग व कबड्डी खेलों की भी प्रतियोगिता होगी।

अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ी खेल भावना से खेलें व जीत-हार को अलग रखकर पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लें। प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि राज्य बॉक्सिंग संघ के सचिव आनंद बिहारी दुबे, पूर्व ओलंपियन बास्केटबॉल खिलाड़ी हरभजन सिंह और जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

अस्मिता सिटी लीग का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को सशक्त बनाना, उभरती प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और जमीनी स्तर पर खेल संस्कृति का विकास करना, सभी स्तरों पर महिलाओं की खेलो में भागीदारी व फिट इंडिया के संदेश को आगे बढ़ाना है।

Advertisement

Share This Article