​नो वेटिंग, फुल कंफर्म! मुंबई से बंगाल के लिए रेलवे ने खोला राहत का रास्ता, टाटानगर में भी ठहराव

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। मुंबई से पश्चिम बंगाल के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए एक विशेष समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन टाटानगर स्टेशन होकर गुजरेगी, जिससे झारखंड और आसपास के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

मुख्य बातें और शेड्यूल
​रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस स्पेशल ट्रेन का संचालन मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और संतरागाछी (पश्चिम बंगाल) के बीच किया जाएगा।
​ट्रेन का मार्ग: यह ट्रेन मुंबई से चलकर टाटानगर स्टेशन होते हुए संतरागाछी तक जाएगी।
​प्रस्थान का समय: ट्रेन 2 मई को सुबह 11:20 बजे मुंबई से रवाना होगी।
​कोच की संख्या: यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन में कुल 21 कोच लगाए गए हैं।

यात्रियों को क्या होगा फायदा?
गर्मी के इस मौसम में मुंबई और बंगाल रूट की नियमित ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट काफी लंबी चल रही है। इस स्पेशल ट्रेन के चलने से जमशेदपुर और आसपास के उन यात्रियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा, जो अचानक यात्रा की योजना बना रहे हैं या जिन्हें नियमित ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है।

Share This Article