बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह में कई वरिष्ठ और नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह, जेडीयू अध्यक्ष और पूर्व सीएम नीतीश कुमार समेत बीजेपी अध्यक्ष नीतिन नवीन भी शामिल हुए हैं।
निशांत समेत 5 नेताओं ने शपथ ली
पटना के गांधी मैदान में आयोजित भव्य मंत्रिमंडल विस्तार समारोह में कई नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। सबसे पहले जेडीयू के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने शपथ ग्रहण किया। इसके बाद बीजेपी नेता विजय कुमार सिन्हा और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने मंत्री पद की शपथ ली। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ने पहली बार मंत्री पद की शपथ लेकर सभी का ध्यान खींचा।
इन नेताओं ने शपथ ली
इसके अलावा रामकृपाल यादव, नीतीश मिश्रा, दामोदर रावत, संजय सिंह टाइगर और अशोक चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली। साथ ही भगवान सिंह कुशवाहा, अरुण शंकर प्रसाद, मदन सहनी, डॉ. संतोष कुमार सुमन, रमा निषाद, रत्नेश सदा, कुमार शैलेन्द्र, शीला मंडल, केदार गुप्ता, लखिन्द्र पासवान, श्वेता गुप्ता, रामचंद्र प्रसाद, संजय कुमार सिंह, संजय कुमार, मिथिलेश तिवारी और दीपक प्रकाश ने मंत्री पद की शपथ ली। इसी दौरान सुनील कुमार, श्रेयसी सिंह, नंद किशोर राम, बुलो मंडल और जमा खान ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
कुल 32 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली
एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में कुल 32 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। इसमें बीजेपी कोटे से 15 और जेडीयू कोटे से 13 नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया. इसके अलावा सहयोगी दलों के नेताओं को भी जगह दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।
राष्ट्रगान के साथ शपथ ग्रहण समारोह का समापन
बिहार कैबिनेट विस्तार के शपथ ग्रहण समारोह के समापन की अनुमति राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने दी। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम के समापन की औपचारिक घोषणा की गई।

