SBI Strike: 25 और 26 मई को ठप रहेंगे बैंक, स्टाफ फेडरेशन ने किया दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का एलान

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : अगर आपका स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में कोई जरूरी काम अटका है, तो उसे समय रहते निपटा लें। ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन ने अपनी लंबित मांगों को लेकर 25 और 26 मई को दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इस विरोध प्रदर्शन के कारण देशभर में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की संभावना है।

क्यों हो रही है हड़ताल?
पटना मंडल के महासचिव शशि भूषण सिंह के अनुसार, बैंककर्मी लंबे समय से चली आ रही अपनी कई जायज मांगों को लेकर सरकार और प्रबंधन के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।

प्रमुख मुद्दों में है शामिल

Advertisement

नई नियुक्तियां: संदेशवाहकों और सशस्त्र गार्डों की भर्ती तुरंत शुरू की जाए।

पेंशन और NPS: वर्ष 2019 से कार्यरत कर्मचारियों के लिए पेंशन फंड प्रबंधन के विकल्पों में सुधार और सेवानिवृत्त कर्मियों की पेंशन का पुनरीक्षण।

आउटसोर्सिंग पर रोक: स्थायी नौकरियों की आउटसोर्सिंग को तुरंत बंद करने की मांग।

कर्मचारी हित: पर्याप्त स्टाफ की भर्ती, करियर प्रगति योजना की समीक्षा और चिकित्सा प्रतिपूर्ति योजना में सुधार।

स्थानांतरण नीति: अंतर-सर्किल स्थानांतरण की व्यवस्था को लागू करना।

टालमटोल के रवैये से नाराज हैं कर्मचारी
फेडरेशन का कहना है कि एचआरएमएस संबंधी समस्याओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रबंधन का रवैया लगातार टालमटोल वाला रहा है। इसी उदासीनता के विरोध में बैंककर्मियों ने हड़ताल का रास्ता चुना है।

Share This Article