पटना में युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्तों ने फोन कर बुलाया फिर ले ली जान

Reena Sharma
2 Min Read

बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर सनसनीखेज वारकदात सामने आई है। दीदारगंज थाना क्षेत्र के कोठिया गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुरुवार की रात दोस्तों ने युवक को घर से बुलाकर गोली मार दी। जख्मी हालत में इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई।

घर से बाहर बुलाककर हत्या

मृतक की पहचान 19 वर्षीय हर्ष उर्फ ​​यश कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, हर्ष रात का खाना खाने के बाद घर पर ही था। इसी दौरान, हर्ष को पड़ोसी गांव महमदपुर के कुछ परिचित लोगों ने मोबाइल फोन पर कॉल किया। युवकों ने उससे मिलने के बहाने उसे घर से बाहर बुलाया। हर्ष घर से यह कह कर निकला कि वह थोड़ी देर में वापस आ जाएगा।

Advertisement

घर से कुछ ही दूरी पर हत्या

परिजनों के मुताबिक आरोपी हर्ष को गांव के पास स्थित एक सुनसान खेत में ले कर गए। बताया जा रहा है कि वहां किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई और कुछ ही पलों बाद हमलावरों ने पिस्तौल निकाली और बहुत करीब से हर्ष की छाती में गोली मार दी। जब गोली चलने की आवाज सुनकर गांव वाले और परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से फरार हो चुके थे।

क्र‍िकेट खेलने को लेकर हुआ था विवाद 

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और एफएसएल की टीम ने घटनास्‍थल से साक्ष्‍य जुटाए। प्रथम दृष्‍टया हत्या का कारण दोस्तों के बीच पूर्व में क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने अभी किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Share This Article