SSB Recruitment 2026: खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, कांस्टेबल के 404 पदों पर निकली भर्ती

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : अगर आप खेल की दुनिया में अपनी पहचान बना चुके हैं और देश सेवा का जज्बा रखते हैं, तो सशस्त्र सीमा बल आपके लिए एक शानदार अवसर लेकर आया है। एसएसबी ने खेल कोटे के तहत कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) के रिक्त पदों को भरने के लिए पुरुष और महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

मुख्य विवरण
कुल पद: 404 (कांस्टेबल – सामान्य ड्यूटी)
अंतिम तिथि: 7 जून, 2026

बिना लिखित परीक्षा भर्ती: इस भर्ती की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन फिजिकल टेस्ट, फील्ड ट्रायल और खेल प्रमाणपत्रों के मूल्यांकन के आधार पर किया जाएगा।

खेल श्रेणियां: इसमें एथलेटिक्स (42), हॉकी (28), फुटबॉल (22), बास्केटबॉल (21) सहित जूडो, वेटलिफ्टिंग, फेंसिंग और साइकलिंग जैसे कई खेलों के लिए पद खाली हैं।

योग्यता: अभ्यर्थी को 10वीं पास होना चाहिए और राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में भागीदारी का अनुभव होना चाहिए।
​इच्छुक उम्मीदवार एसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 7 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Share This Article