बिहार में पेट्रोल-डीजल करीब 3 रूपया महंगा, सुधा डेयरी के उत्पादों में भी लगी ‘आग’

Neelam
By Neelam
3 Min Read

पश्चिम एशिया में जारी तेल संकट के बीच पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर इजाफा हुआ हैं। 25 मई को पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर का महंगा हुआ है। इस बढ़ोतरी के बाद पटना में अब पेट्रोल की कीमत ₹112.70 और डीजल ₹99.87 प्रति लीटर हो गई है। आज से ही सुधा डेयरी ने भी दूध और उससे बने उत्पादों की कीमतों में इजाफा को लागू किया है। जिसके बाद आम जनता का पूरा बजट बिगड़ गया है।

पटना में 12 दिनों में चौथी बड़ी बढ़ोतरी

पिछले 12 दिनों के भीतर तेल की कीमतों में यह चौथी बड़ी बढ़ोतरी है। 23 मई को पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा हुआ था। 19 मई को औसतन 90 पैसे की बढ़ोती हुई थी। 15 मई को दोनों में ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। अब पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर का महंगा हुआ है।

पटना में पेट्रोल-डीजल के रेट में आग

इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी पटना में अब पेट्रोल की कीमत 112.70 रुपये और डीजल की कीमत 99.87 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, नालंदा में पेट्रोल की नई दर 113.99 रुपये और डीजल की कीमत 99.98 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है।

आज से सुधा दूध के दाम भी बढ़ गए हैं

पेट्रो उत्पादों की कीमतों में वृद्धि के कारण बिहार में आज से दूध के दाम भी बढ़ गए हैं। बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने भी दूध की कीमतों को बढ़ाने का फैसला लिया है। सुधा ब्रांड के दूध और उससे बने उत्पादों की कीमतों में दो से तीन रुपए तक की बढ़ा दी है। आज यह सुधा दूध की यह नई दरें पूरे बिहार में लागू हो गया है। प्रबंधन के मुताबिक, इस फैसले के पीछे कई बड़े कारण शामिल हैं। हाल के दिनों में पशुपालकों से खरीदे जाने वाले कच्चे दूध की लागत में दो रुपये से लेकर 3.13 रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि हुई है।

सुधा ब्रांड के अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स भी महंगे

दूध की कीमतों में आई इस तेजी के कारण सुधा ब्रांड के अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स भी अब महंगे दाम पर मिलेंगे। कंपनी ने दूध के साथ-साथ अपने प्रमुख उत्पादों जैसे पनीर, पेड़े, मक्खन (बटर), गुलाबजामुन और रसगुल्ले की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ना तय है।

Share This Article