अनंत सिंह को बड़ी राहत, कोर्ट ने फिलहाल गिरफ्तारी पर लगाई रोक

Neelam
By Neelam
2 Min Read

मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को कोर्ट से मिली बड़ी राहत म‍िली है। कोर्ट ने फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक रहेगी। जानकारी के मुताब‍िक मामले में अब 30 मई को अगली सुनवाई होगी। तब तक अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर रोक है।

अगली सुनवाई अब 30 मई को

मोकामा के जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) विधायक अनंत सिंह को वायरल वीडियो और आर्म्स एक्ट मामले में बड़ी राहत मिली है। गोपालगंज की एमपी-एमएलए कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उनकी तत्काल गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। अग्रिम जमानत पर फैसला अभी सुरक्षित रखा गया है। मामले की अगली सुनवाई अब 30 मई को होगी।

क्या है पूरा मामला

गोपालगंज में मीरगंज के सेमराव गांव में बीते दो और तीन मई को गुड्डू राय के यहां उपनयन संस्कार (जनेऊ) था। इसी उपनयन संस्कार में मोकामा के विधायक अनंत सिंह और उनके समर्थक शामिल हुए थे। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा हथियार लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद पुलिस ने अनंत सिंह, गुंजन सिंह समेत 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

हथियारों की बैलिस्टिक जांच में नहीं पहुंचे विधायक

पुलिस ने हथियारों की बैलिस्टिक जांच के लिए अनंत सिंह को 15 मई तक हथियार और लाइसेंस के साथ पेश होने का नोटिस भी दिया था। लेकिन विधायक और उनके समर्थक जांच के लिए उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद पुलिस ने एफआईआर में दो नई धाराएं जोड़ने के लिए कोर्ट में आवेदन दिया है। गोपालगंज एसपी विनय तिवारी ने दर्ज प्राथमिकी में AK पैटर्न की राइफल की मौजूदगी को लेकर भी सवाल उठाए थे। उन्होंने इसकी बैलेस्टिक जांच की बात कही थी।

Share This Article