चिली में 6.6 तीव्रता का जोरदार भूकंप, दहला उत्तरी इलाका… लोगों में मची अफरा-तफरी

KK Sagar
1 Min Read
EARTHQUAKE

दक्षिण अमेरिकी देश चिली के उत्तरी हिस्से में सोमवार को आए तेज भूकंप ने लोगों को दहशत में डाल दिया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.6 मापी गई। झटके इतने तेज थे कि कई इलाकों में सुपरमार्केट की अलमारियों से सामान नीचे गिर गया और लोग घरों व दुकानों से बाहर निकल आए।

जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र एंटोफागास्टा क्षेत्र के अटाकामा रेगिस्तान में स्थित कैलामा शहर के पास जमीन से करीब 100 किलोमीटर की गहराई में था। गहराई अधिक होने के कारण झटके दूर-दूर तक महसूस किए गए।

हालांकि राहत की बात यह रही कि चिली की राष्ट्रीय आपदा एजेंसी ने फिलहाल किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की खबर से इनकार किया है। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि इस भूकंप के बाद सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....