ट्रंप ने ईरान के साथ के साथ शांति समझौते का किया दावा, तेहरान ने दिया ये जवाब

Neelam
By Neelam
3 Min Read

अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का शांति समझौते को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने गुरुवार को दावा किया कि समझौते से जुड़े बिंदुओं को मंजूरी मिल चुकी है, तेहरान के साथ पीस डील पर समझौता इसी सप्ताह हो सकता है। ट्रंप के इस दावे पर ईरान की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

दस्तावेजों को अंतिम रूप दिया जा रहा

ट्रंप ने गुरूवार को व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में पत्रकारों को बताया कि ईरान के साथ युद्ध को लेकर एक शानदार समझौता कर लिया है। समझौते के लिए दस्तावेजों को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। यह काम अगले कुछ दिनों में पूरा हो जाना चाहिए।

ट्रंप ने डील के जल्द होने की उम्मीद जताई

ट्रंप ने इस डील के जल्द होने की उम्मीद जताई और कहा कि इसके होते ही होर्मुज जलडमरूमध्य आधिकारिक तौर पर खोल दिया जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि यह बहुत जल्द, शायद यूरोप में वीकेंड के दौरान, हो सकता है। इसके कुछ घंटे पहले ट्रंप ने ईरान पर हमला रद्द करने की घोषणा की थी।

समझौते का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा यह है कि ईरान किसी भी परिस्थिति में परमाणु हथियार हासिल नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि यह अमेरिका की इस पूरी रणनीति का मुख्य उद्देश्य रहा है। ट्रंप ने यह बयान उस समय दिया जब कुछ घंटे पहले ही उन्होंने ईरान पर संभावित सैन्य कार्रवाई रोकने की घोषणा की थी और साथ ही उसके तेल उद्योग पर नियंत्रण की चेतावनी भी दी थी। 

ट्रंप के दावों का खंडन

ट्रंप के इस ऐलान के कुछ ही घंटों बाद ईरान ने इसपर प्रतिक्रिया दी है। ईरान ने साफ कहा कि किसी समझौते पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने ट्रंप के दावे का खंडन करते हुए कहा कि बातचीत के कई हिस्से जरूर तैयार हो चुके हैं, लेकिन ईरान ने अभी किसी समझौते पर अंतिम निर्णय नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि तेहरान अपनी ‘रेड लाइन्स’ से कोई समझौता नहीं करेगा।

Share This Article