शहरी क्षेत्र में MVR दोगुना, ग्रामीण क्षेत्र में 1.6 गुना बढ़ा; जिला निबंधन कार्यालय ने जारी की नई दरें
जमुई जिले में जमीन की खरीद-बिक्री करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर है। जिला निबंधन कार्यालय ने वर्ष 2026 के लिए पुनरीक्षित न्यूनतम बाजार मूल्य मार्गदर्शक पंजी (MVR) जारी कर दिया है। नई दरों के लागू होने से जमीन की रजिस्ट्री पहले की तुलना में महंगी हो सकती है।
जिला निबंधन कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, बिहार सरकार की अधिसूचना के आलोक में जिला मूल्यांकन समिति की स्वीकृति के बाद नई दरें लागू की गई हैं।
नई व्यवस्था के तहत शहरी एवं पेरीफेरल क्षेत्रों में न्यूनतम बाजार मूल्य (MVR) की दरों में 2.0 गुणा वृद्धि की गई है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 1.6 गुणा बढ़ोतरी की गई है। इससे जमीन के मूल्यांकन में वृद्धि होगी और रजिस्ट्री की लागत भी बढ़ सकती है।
इसके अलावा विभागीय अधिसूचना के तहत स्टांप ड्यूटी में भी 1 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। अब स्टांप ड्यूटी 6 प्रतिशत से बढ़कर 7 प्रतिशत हो गई है।

