होमगार्ड बहाली में अब दस्तावेज जांच की बारी, 23 जून से शुरू हुआ प्रमाणपत्र सत्यापन

KK Sagar
1 Min Read

जिले में चल रही होमगार्ड बहाली प्रक्रिया अब अपने अहम चरण में पहुंच गई है। शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा और तकनीकी ट्रेड परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए सोमवार से मूल प्रमाणपत्रों के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त के निर्देश पर गठित समिति अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच करेगी। यह सत्यापन कार्य 23 जून से 27 जून 2026 तक चलेगा। अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक की जाएगी।

प्रशासन के अनुसार, दस्तावेजों का सत्यापन समादेष्टा, केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान, झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, धुर्वा परिसर में किया जाएगा। इस दौरान सभी सफल अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

अधिकारियों ने अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल दस्तावेज साथ लाने का निर्देश दिया है। इनमें शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, आवासीय प्रमाणपत्र सहित बहाली से संबंधित अन्य आवश्यक कागजात शामिल हैं। यदि किसी अभ्यर्थी के दस्तावेज अधूरे पाए जाते हैं या वह निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं होता है, तो उसे परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....