जमुई पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, दिग्विजय सिंह की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

KK Sagar
1 Min Read

जमुई: गिद्धौर प्रखंड के कुन्धुर पंचायत स्थित नयागांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ नेता स्वर्गीय दिग्विजय सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कार्यक्रम में शामिल हुए और स्वर्गीय दिग्विजय सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह ने बिहार और देश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या मौजूद रही।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....