अवध ओझा का खान सर की पीआर टीम पर हमला, बोले-बर्तन मांजने वाला IAS की तैयारी नहीं कर सकता

Neelam
By Neelam
3 Min Read

पटना के चर्चित कोचिंग टीचर खान सर और ज्ञान बिंदु एकेडमी के निदेशक रौशन आनंद के बीच चल रहे विवाद में अब अवध ओझा सर की एंट्री हो गई है। ओझा सर ने खान सर की पीआर टीम पर तंज कसा है। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में अवध ओझा सर ने खान सर की पीआर टीम के दावों पर सवाल उठाया हैं।

खान सर की पीआर टीम को सलाम-अवध ओझा

कपिल शर्मा शो में खान सर द्वारा किया गया दावा कि उनके यहां बर्तन मांजने वाली गरीब लड़कियां या छात्र आईएएस की तैयारी करते हैं पर ओझा सर ने सवाल उठाए। अवध ओझा ने कहा, “इस देश का क्या है? एक आईटी सेल बना लो अपना 150 लोगों का, जिससे जिसको गाली दिलवाना है दिलवाओ, जिसको रोस्ट करवाना है करवाओ, जिसकी इमेज खराब करनी है करो और जिसकी बनानी है बनाओ। खान सर की जो पीआर टीम है, उसको तो मैं सलाम करता हूं। मेरी आज तक कोई पीआर टीम नहीं है, ना मेरा कोई सोशल मीडिया ऑफिस है, सब परमात्मा की कृपा से चल रहा है।”

आईएएस की तैयारी करने वाला कभी बर्तन नहीं मांजेगा-अवध ओझा

अवध ओझा ने कहा, “खान सर की टीम कहती है कि हमारे यहां एक बर्तन मांजने वाली लड़की आईएएस की तैयारी करती है। अरे भाई, आईएएस की तैयारी करने वाला बच्चा कभी बर्तन मांजेगा ही नहीं और अगर वो बर्तन मांज रहा है, तो उसको तैयारी ही नहीं करनी चाहिए। जो बच्चा आईएएस की तैयारी कर रहा है, वो कम से कम 10वीं क्लास के बच्चों को मैथ्स, फिजिक्स या बायो पढ़ा सके। अगर वो 10वीं के बच्चे को भी नहीं पढ़ा पा रहा है, तो वो आईएएस की परीक्षा की तैयारी कैसे करेगा? जब मैंने पहली बार कपिल शर्मा के शो में ये कहानी सुनी, तो मुझे तुरंत समझ आ गया कि ये सब क्या चल रहा है।”

खान सर की कामयाबी से लोग चिढ़ रहे-अवध ओझा

अवध ओझा ने आगे कहा, “ऐसा नहीं है कि सिर्फ खान सर ही ये सब करते हैं, बाकी सब भी करते हैं। लेकिन खान सर थोड़ा ज्यादा कर गए, ज्यादा नाम कमा गए और काफी आगे निकल गए। तो जो लोग उनके जितने आगे नहीं निकल पाए, वो सब अब उनसे भीतर ही भीतर चिढ़ रहे हैं कि यार हम काहे नहीं आगे निकल पाए? हम काहे नहीं इतना पैसा कमा पा रहे हैं? हम काहे नहीं अमिताभ बच्चन के साथ KBC में बैठ रहे हैं? हम काहे नहीं कपिल शर्मा के शो में जा रहे हैं?” अवध ओझा ने कहा, “खान सर की कामयाबी से लोग चिढ़ रहे हैं। 

Share This Article