धनबाद – एमटीसी में स्वस्थ हुए बच्चे को गोद में लेकर भावुक हुए उपायुक्त, कहा– हर कुपोषित बच्चे को मिलेगा बेहतर उपचार

KK Sagar
2 Min Read

धनबाद: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने बुधवार को तोपचांची स्थित 10 बेड वाले कुपोषण उपचार केंद्र (एमटीसी) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं, बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं तथा पौष्टिक आहार की गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एक भावुक पल भी देखने को मिला। एमटीसी से पूरी तरह स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो रहे एक बच्चे को देखकर उपायुक्त ने उसे अपनी गोद में उठा लिया और स्नेहपूर्वक दुलार किया। उन्होंने बच्चे के उज्ज्वल और स्वस्थ भविष्य की कामना की। उपायुक्त के इस आत्मीय व्यवहार ने वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों और परिजनों को भी भावुक कर दिया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वार्ड, रसोईघर और स्वच्छता व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों को दिए जा रहे पौष्टिक आहार के चार्ट की भी जांच की तथा केंद्र में भर्ती बच्चों की माताओं और परिजनों से सीधे बातचीत कर भोजन, दूध और दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। परिजनों ने केंद्र में मिल रही सुविधाओं पर संतोष जताया।

Advertisement

उपायुक्त ने एमटीसी में शत-प्रतिशत बेड ऑक्यूपेंसी तथा केंद्र के संचालन की सराहना करते हुए कहा कि कुपोषित बच्चों की देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों को स्वच्छता के उच्च मानक बनाए रखने तथा आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और जिले के प्रत्येक कुपोषित बच्चे को बेहतर उपचार एवं पोषण उपलब्ध कराकर स्वस्थ बनाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस मौके पर टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....