बिहार में बारिश का इंतजार खत्म, मानसून पकड़ेगा रफ्तार, पटना समेत 20 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

Neelam
By Neelam
2 Min Read

देश के कई राज्यों में लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं। इस बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। अगले 3 से 4 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून गुजरात, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार के बाकी हिस्सों में तेजी से आगे बढ़ेगा।

येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग की तरफ से पूर्वानुमान जताया गया है कि 27 जून के बाद मानसून वाली बारिश की गतिविधियां तेज हो सकतीं हैं। यानी कि जुलाई के पहले हफ्ते तक पूरे बिहार में मानसून एक्टिव हो सकता है। बिहार में मानसून वाली बारिश का दौर शुरू होने से पहले आज पूरे बिहार में अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से आज कुछ जिलों में येलो और कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

जिन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया, उनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, सारण, सीवान, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, बक्सर, भोजपुर, अरवल, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद शामिल है. इसके साथ ही जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, उनमें पटना, बेगूसराय, खगड़िया, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, गयाजी, नवादा, जमुई और बांका शामिल है।

मौसम विभाग ने किया सतर्क

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें। आकाशीय बिजली चमकने के समय पेड़ों के नीचे शरण न लें और सुरक्षित पक्के भवन में रहें। किसानों को भी सलाह दी गई है कि मौसम सामान्य होने तक खेतों में काम करने से बचें। विभाग ने मौसम की स्थिति को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन तथा मौसम विभाग की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

Share This Article