भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केस सीबीआई को सौंपे जाने की मांग

Neelam
By Neelam
1 Min Read

बिहार के भोजपुर में 17 जून को हुए भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। दरअसल मामले को लेकर एक जनहित याचिका सर्वोच्च अदालत में दाखिल की गई है।  जस्टिस एम. एम. सुंदरेश और जस्टिस शील नागू की बेंच मामले पर सुनवाई करेगी।

सीबीआई जांच कराने की मांग

वकील विशाल तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। याचिका में निष्पक्ष जांच के लिए इस मामले को सीबीआई को सौंपने की मांग की है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की निगरानी में एक स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति गठित करने की मांग की गई है।

एनकाउंटर में शामिल पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज कराने की मांग

याचिकाकर्ता ने अपील की है कि एनकाउंटर में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज कर पूरे मामले की जांच पारदर्शी तरीके से की जाए। साथ ही ये भी आरोप लगाया गया है कि भरत तिवारी की मौत एक ‘हत्या का मामला’ है और इसलिए इसकी निष्पक्ष व स्वतंत्र जांच जरूरी है।

Share This Article