डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला-कांसबहाल-धारूआडीही रेल खंड पर 02 जुलाई से 18 नवंबर के बीच बड़े पैमाने पर मेंटेनेंस का काम होने जा रहा है। अगर आप इस दौरान झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओड़िशा या छत्तीसगढ़ की तरफ यात्रा करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। रेलवे द्वारा लिए जा रहे इस ब्लॉक के कारण टाटा-इतवारी, बिलासपुर एक्सप्रेस और इस्पात एक्सप्रेस समेत 12 लंबी दूरी की ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी। इसके अलावा कई ट्रेनों के रूट बदले गए हैं और कुछ को गंतव्य से पहले ही रोक दिया जाएगा। सफर पर निकलने से पहले ट्रेनों की यह पूरी लिस्ट और तारीखें जरूर नोट कर लें।
पूरी तरह रद्द रहने वाली ट्रेनें
ट्रेन नंबर 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस
जुलाई: 02, 09, 16, 23, 30 | अगस्त: 06, 13, 20, 27 | सितंबर: 03, 10, 17, 24 | अक्टूबर: 01, 08, 15, 22, 29 | नवंबर: 05, 12 को रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस
जुलाई: 05, 12, 19, 26 | अगस्त: 02, 09, 16, 23, 30 | सितंबर: 06, 13, 20, 27 | अक्टूबर: 04, 11, 18, 25 | नवंबर: 01, 08, 15 को रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 18109/18110 टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस
जुलाई: 03, 07, 10, 14, 17, 21, 24, 28, 31 | अगस्त: 04, 07, 11, 14, 18, 21, 25, 28 | सितंबर: 01, 04, 08, 11, 15, 18, 22, 25, 29 | अक्टूबर: 02, 06, 09, 13, 16, 20, 23, 27, 30 | नवंबर: 03, 06, 10, 13, 17 को रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस
जुलाई: 03, 06, 10, 13, 17, 20, 24, 27, 31 | अगस्त: 03, 07, 10, 14, 17, 21, 24, 28, 31 | सितंबर: 04, 07, 11, 14, 18, 21, 25, 28 | अक्टूबर: 02, 05, 09, 12, 16, 19, 23, 26, 30 | नवंबर: 02, 06, 09, 13, 16 को रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस
जुलाई: 04, 07, 11, 14, 18, 21, 25, 28 | अगस्त: 01, 04, 08, 11, 15, 18, 22, 25, 29 | सितंबर: 01, 05, 08, 12, 15, 19, 22, 26, 29 | अक्टूबर: 03, 06, 10, 13, 17, 20, 24, 27, 31 | नवंबर: 03, 07, 10, 14, 17 को रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 22861/12872 हावड़ा-कंटाबांजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस
जुलाई: 07, 14, 21, 28 | अगस्त: 04, 11, 18, 25 | सितंबर: 01, 08, 15, 22, 29 | अक्टूबर: 06, 13, 20, 27 | नवंबर: 03, 10, 17 को रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 18108 जगदलपुर-राउरकेला एक्सप्रेस
जुलाई: 08, 15, 22, 29 | अगस्त: 05, 12, 19, 26 | सितंबर: 02, 09, 16, 23, 30 | अक्टूबर: 07, 14, 21, 28 | नवंबर: 04, 11, 18 को रद्द रहेगी।
बीच रास्ते में रुकने वाली ट्रेनें
साउथ बिहार एक्सप्रेस का सफर इस दौरान बीच के स्टेशनों तक ही सीमित रहेगा।
ट्रेन नंबर 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस: जुलाई से नवंबर के बीच चुनिंदा तारीखों (02, 09, 16, 23, 30 जुलाई / 06, 13, 20, 27 अगस्त / 03, 10, 17, 24 सितंबर / 01, 08, 15, 22, 29 अक्टूबर / 05, 12 नवंबर) को यह ट्रेन सिर्फ राउरकेला स्टेशन तक ही जाएगी। राउरकेला से दुर्ग के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा।
ट्रेन नंबर 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस: चुनिंदा तारीखों (03, 10, 17, 24, 31 जुलाई / 07, 14, 21, 28 अगस्त / 04, 11, 18, 25 सितंबर / 02, 09, 16, 23, 30 अक्टूबर / 06, 13 नवंबर) को यह ट्रेन दुर्ग के बजाय राउरकेला से खुलकर आरा के लिए चलेगी। दुर्ग से राउरकेला के बीच यह रद्द रहेगी।
बदले हुए रूट से चलने वाली ट्रेनें
ट्रेन नंबर 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस: 02 जुलाई से 12 नवंबर के बीच यह ट्रेन झारसुगुडा-टाटानगर के बीच नहीं चलेगी। इसका रूट बदलकर झारसुगुडा रोड, संबलपुर सिटी, कटक होते हुए पुरी किया गया है।
ट्रेन नंबर 13288 आरा-दुर्ग दक्षिण बिहार एक्सप्रेस: जुलाई से नवंबर के बीच कुछ विशेष सोमवारों (06, 13, 20, 27 जुलाई / 03, 10, 17, 24, 31 अगस्त / 07, 14, 21, 28 सितंबर / 05, 12, 19, 26 अक्टूबर / 02, 09, 16 नवंबर) को यह ट्रेन सिनी से टाटानगर के बीच नहीं चलेगी। यह बदले हुए मार्ग कांड्रा, सिनी, चक्रधरपुर रेल खंड होते हुए दुर्ग जाएगी।
रेलवे प्रशासन के अनुसार इन ट्रेनों के कैंसिल या डायवर्ट होने का असर चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने वाले यात्रियों पर उसी दिन या उसके अगले दिन पड़ेगा। असुविधा से बचने के लिए रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 या NTES ऐप पर अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस जरूर चेक कर लें।

