भारत में Meta का बड़ा एक्शन: Instagram-Facebook के 1.6 लाख अकाउंट हटाए, जानिए क्या रही वजह

KK Sagar
2 Min Read

सोशल मीडिया कंपनी Meta ने भारत में बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने बताया कि वर्ष 2026 की पहली छमाही के दौरान भारत में करीब 1.6 लाख Instagram और Facebook अकाउंट हटाए गए। इन खातों पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट, संदिग्ध गतिविधियों या कंपनी की चाइल्ड सेफ्टी नीतियों के उल्लंघन का आरोप था।

Meta के अनुसार, बच्चों के यौन शोषण से जुड़े मामलों में उसकी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति है। कंपनी ने कहा कि ऐसे कंटेंट और अकाउंट की पहचान के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग, मानव समीक्षा और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ सहयोग का सहारा लिया जा रहा है।

कंपनी ने खुलासा किया कि दुनियाभर में 2026 की पहली छमाही में लगभग 40 लाख अकाउंट और 3.6 करोड़ से अधिक पोस्ट बच्चों के यौन शोषण से जुड़े नियमों के उल्लंघन के कारण हटाए गए। भारत में हटाए गए 1.6 लाख अकाउंट इसी वैश्विक कार्रवाई का हिस्सा हैं।

यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब भारत सरकार ने Instagram पर बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक विज्ञापनों और कंटेंट को लेकर Meta से जवाब मांगा था। इसके बाद कंपनी ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था और मॉडरेशन सिस्टम को और मजबूत करने की जानकारी दी है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....