बिहार में एक और भ्रष्ट अधिकारी पर शिकंजा कसा है। बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने सिवान जिले में पदस्थापित एक्साइज इंस्पेक्टर अंकेश कुमार गोंड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में EOU की टीम ने गुरुवार को 5 अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ दबिश दी।
पटना, मुंगेर और सिवान में रेड
EOU की टीम ने गुरुवार को अंकेश कुमार के 5 अलग-अलग ठिकानों रेड किया। यह कार्रवाई पटना, मुंगेर और सिवान स्थित ठिकानों पर की जा रही है। पटना के सुल्तानपुर, थाना- दानापुर स्थित आवास, मुंगेर के मोहल्ला – चंदनबाग, थाना- कासिम बाजार स्थित पैतृक आवास और मोहल्ला लल्लूपोखर, थाना- कासिम बाजार, मुंगेर स्थित व्यवसायिक भवन, सीवान शहर अवस्थित अभियुक्त का उत्पाद विभाग ऑफिस के अलावा चित्रगुप्त नगर रजिस्ट्री ऑफिस के पिछे, थाना–नगर, सीवान अवस्थित किराये के आवास को खंगाला गया है।
2 करोड़ 36 लाख से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप
अंकेश कुमार गोंड पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। EOU की जांच में प्रारंभिक तौर पर उन पर करीब 2 करोड़ 36 लाख रुपये से अधिक की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला सामने आया है। इसी आधार पर न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद छापेमारी की कार्रवाई की गई।
दो वर्ष पहले 1.20 करोड़ में खरीदा था लल्लू पोखर में मकान
अंकेश राज गौंड लंबे समय तक सीवान जिले में उत्पाद विभाग इंस्पेक्टर हैं। मुंगेर में उन्होंने लल्लू पोखर स्थित आवास अंकेश गौर ने करीब दो वर्ष पूर्व अशोक शहनी से लगभग 1.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। छापेमारी के दौरान टीम संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद ही बरामदगी और संपत्ति के वास्तविक मूल्य का खुलासा किया जाएगा।

