कोयला माफियाओं पर ताबड़तोड़ वार! मुरलीडीह 18 नंबर में कई अवैध मुहाने बंद CISF-BCCL और पुलिस ने की कार्रवाई

KK Sagar
2 Min Read

बाघमारा: अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एरिया-2 पश्चिमी झरिया क्षेत्र के महुदा स्थित मुरलीडीह 18 नंबर में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), बीसीसीएल प्रबंधन और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कई अवैध खनन मुहानों की भराई कराई। इस कार्रवाई से अवैध खनन में लगे लोगों में हड़कंप मच गया है।

संयुक्त अभियान में बंद किए गए अवैध खनन के रास्ते

जानकारी के अनुसार, जिले में अवैध कोयला खनन और तस्करी पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में मिली सूचना के आधार पर CISF, बीसीसीएल प्रबंधन और स्थानीय पुलिस ने मुरलीडीह 18 नंबर में संयुक्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान कई अवैध खनन मुहानों को चिन्हित कर उनकी भराई कराई गई, ताकि अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

अवैध कोयला कारोबार पर लगातार कस रहा शिकंजा

जिले में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई लगातार तेज हो रही है। हाल के दिनों में विभिन्न कोलियरियों में छापेमारी, अवैध मुहानों की भराई और कोयला जब्ती जैसी कार्रवाइयों से तस्करों में बेचैनी बढ़ गई है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध खनन और कोयला तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....