बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 7 IAS और 45 बीएएस अधिकारियों का तबादला

Neelam
By Neelam
3 Min Read

बिहार में सम्राट चौधरी की सरकार ने राज्य प्रशासन में बड़े बदलाव किए हैं। 7 आइएएस तथा बिहार प्रशासनिक सेवा (बीएएस) के 45 अफसरों का रविवार को तबादला कर दिया गया। इसमें 16 एसडीओ और 7 डीसीएलआर के साथ 45 पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की।

आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, 2014 बैच के आईएएस अधिकारी और राज्य निर्वाचन आयोग के ओएसडी संजय कुमार को अपर सचिव अनुसूचित जाति और जनजाति कल्याण विभाग के पद पर तैनात कर दिया गया है। गया के बंदोबस्त पदाधिकारी मुकेश कुमार को वित्त विभाग से संबद्ध कर दिया गया है। उसके अलावा मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर सचिव अखिलेश कुमार सिंह को कृषि विभाग का अपर सचिव नियुक्त किया गया है। नगर विकास के अपर सचिव मनोज कुमार रजक को युवा, रोजगार एवं कौशल विकास में अपर सचिव के पद पर भेजा गया है। नगर विकास के अपर सचिव मनोज कुमार का स्थानांतरण आदेश निरस्त कर उन्हें उसी विभाग में यथावत बनाए रखा गया है।

बिहार प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का सामूहिक तबादला 

इस फेरबदल में 45 बिहार प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमें बड़ी संख्या में अधिकारियों को अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता और बंदोबस्त पदाधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर तैनात किया गया है। संजीत कुमार को पटना के कंकड़बाग अंचल का प्रभार सौंपा गया है और उन्हें पटना नगर निगम का कार्यपालक पदाधिकारी भी बनाया गया है। धर्मराज कुमार को अनुमंडल पदाधिकारी, मसौढ़ी बनाया गया है। राजीव कुमार को उद्योग विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है।

12 जिलों में बदले गए जिला परिवहन पदाधिकारी

12 जिलों में जिला परिवहन पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। कोमल किरण को किशनगंज, अमित राज को पश्चिम चम्पारण, डेजी रानी को कटिहार और वीरेन्द्र कुमार को जहानाबाद का जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया है। निशांत कुमार को सीतामढ़ी, प्रवीण कुमार को समस्तीपुर, प्रशांत रमानिया को बक्सर और आलोक चन्द्र चौधरी को वैशाली का डीटीओ बनाया गया है। प्रियंका सिन्हा को मुजफ्फरपुर, रंजीत कुमार को नवादा, निकिता को अरवल और ललित राही को औरंगाबाद भेजा गया है।

Share This Article