धनबाद के मतदाताओं से अपील: तय समय में भरकर जमा करें SIR गणना प्रपत्र

KK Sagar
2 Min Read

धनबाद: निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO-40) सह अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) लोकेश बारंगे ने धनबाद विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत गणना (Enumeration) प्रपत्र समय पर जमा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी मतदाता अगले 2 से 3 दिनों के भीतर अपना भरा हुआ SIR गणना प्रपत्र संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) को अनिवार्य रूप से सौंप दें।

एसडीएम ने बताया कि मतदाता सूची को पूरी तरह अद्यतन, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। समय पर प्रपत्र जमा होने से मतदाता सूची के अद्यतन का कार्य तेजी और सटीकता के साथ पूरा किया जा सकेगा। साथ ही भविष्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि एक मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला जागरूक मतदाता होते हैं। इसलिए प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में सहयोग करे और निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना गणना प्रपत्र बीएलओ को उपलब्ध कराए।

एसडीएम लोकेश बारंगे ने धनबाद विधानसभा क्षेत्र के सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे इस अभियान को सफल बनाने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि आपका छोटा-सा प्रयास न केवल मतदाता सूची को अधिक सटीक बनाएगा, बल्कि लोकतंत्र को भी और अधिक मजबूत करेगा।

e

d

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....