CJP का दिल्ली में प्रदर्शन के बीच 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

KK Sagar
1 Min Read

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जारी विरोध-प्रदर्शनों और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने बड़ा फैसला लिया है। एहतियात के तौर पर 16 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। इन स्टेशनों पर फिलहाल ट्रेनों का ठहराव नहीं होगा, हालांकि कुछ प्रमुख इंटरचेंज स्टेशनों पर यात्रियों के लिए इंटरचेंज सुविधा जारी रहेगी।

बताया जा रहा है कि यह कदम कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और कांग्रेस समर्थित विरोध-प्रदर्शनों के मद्देनज़र उठाया गया है। प्रदर्शन के चलते केंद्रीय दिल्ली के कई इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और यातायात भी प्रभावित हुआ है।

DMRC ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले मेट्रो की ताज़ा जानकारी अवश्य जांच लें और आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। अधिकारियों के अनुसार, स्थिति सामान्य होने के बाद बंद स्टेशनों को चरणबद्ध तरीके से फिर से खोला जाएगा।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....