गोविंदपुर में कोयला माफियाओं की कमर टूटी, CISF ने जंगल में भण्डारण किये 80 टन अवैध कोयला पकड़ा

KK Sagar
1 Min Read

बाघमारा: बीसीसीएल (BCCL) एरिया-3 गोविंदपुर में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ सीआईएसएफ (CISF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 80 टन अवैध कोयला बरामद किया है। कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में अवैध कोयला कारोबारियों और कोयला चोरों के बीच हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सीआईएसएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि तिवारी बस्ती के समीप सिम-3 के पास जंगल में अवैध रूप से कोयले का भंडारण किया गया है। सूचना के आधार पर सीआईएसएफ और बीसीसीएल प्रबंधन की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मौके से लगभग 80 टन अवैध कोयला बरामद किया गया।

बरामद कोयले को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए बीसीसीएल प्रबंधन को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबारियों के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

सीआईएसएफ अधिकारियों ने कहा कि कोयले की चोरी और अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। फिलहाल मामले में MMDR अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....