महाराष्ट्र TET का पेपर लीक मास्टरमाइंड बिहार से गिरफ्तार, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच एक्शन

Neelam
By Neelam
4 Min Read

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में ठाणे पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले के मास्टर माइंड बिजेंद्र कुमार गुप्ता को बिहार के समस्तीपुर से गिरफ्तार किया है।  बिजेंद्र कुमार गुप्ता लंबे समय से फरार चल रहा था। पेपर लीक मामले में उसकी अहम भूमिका सामने आई थी।

समस्तीपुर से दबोचा गया

दिल्ली के जंतर-मंतर सहित देश के अलग-अलग जगहों पर पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। इस बीच पेपर लीक के खिलाफ एक बड़ा एक्शन हुआ है। महाराष्ट्र TET 2026 पेपर लीक के मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता को शनिवार की सुबह बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया। बिजेंद्र गुप्ता को बिहार के समस्तीपुर से पकड़ा गया।

कई राज्यों में तलाश रही थी पुलिस

पुलिस के अनुसार, बिजेंद्र गुप्ता कई महीनों से गिरफ्तारी से बचता फिर रहा था। उसकी तलाश में बिहार समेत कई राज्यों में लगातार अभियान चलाए जा रहे थे। जांच एजेंसियों के मुताबिक, इस मामले में इससे पहले वीरेंद्र कुमार गुप्ता की पत्नी सहित कई अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि, मुख्य आरोपी लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार था। अब उसकी गिरफ्तारी के बाद जांच का दायरा और व्यापक होने की संभावना है।

पेपर लीक की साजिश में हो सकते हैं अहम खुलासे

पुलिस उसे जल्द ही अदालत में पेश करेगी और उसकी रिमांड लेकर पूछताछ करने की तैयारी में है। जांच एजेंसियों का मानना है कि वीरेंद्र कुमार गुप्ता से पूछताछ के दौरान पेपर लीक नेटवर्क, इसमें शामिल अन्य आरोपियों, आर्थिक लेन-देन और पूरी साजिश से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं। आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।

25 वर्षों से चला रहा नेटवर्क

पुलिस का दावा है कि बिजेंद्र लंबे समय से पेपर लीक गिरोह से जुड़ा है। उसका नाम पहले भी कई भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों में सामने आ चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्ष 2011 के एक बड़े पेपर लीक मामले में भी वह आरोपी रहा है। जांच एजेंसियों का मानना है कि वह करीब 25 वर्षों से इस नेटवर्क से जुड़ा हुआ है।

27 जून को लीक हुआ था महाराष्ट्र TET का पेपर

मालूम हो कि 28 जून को महाराष्ट्र में TET की परीक्षा होनी थी। परीक्षा से एक दिन पहले 27 जून पेपर लीक हो गया था। जांच के दौरान भिवंडी में पुलिस ने 1.5 करोड़ रुपये में प्रश्नपत्र बेचने की साजिश का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने ट्रैप लगाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिसमें राजीव शाह, आकाश कुमार (बिहार से) और धीरज कुमार (हरियाणा से) थे। उनके पास मूल प्रश्न पत्र और अन्य सबूत मिले थे। इनके अलावा कपिल दहिया (पंजाब/हरियाणा), मिथुन सिंह और सोनू सिंह (बिहार) भी गिरफ्तार हुए थे। कुल गिरफ्तारियों की संख्या 7-10 तक पहुंच गई। कुछ आगरा) से भी गिरफ्तार हुए।

Share This Article