ब्रेकिंग न्यूज़ : धनबाद में ED की बड़ी छापेमारी, अवैध कोयला खनन मामले में 25 ठिकानों पर एक्शन

KK Sagar
1 Min Read

धनबाद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अवैध कोयला खनन और परिवहन से जुड़े मामले में बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान शुरू किया है।

ईडी की कार्रवाई कोयला कारोबारी एलबी सिंह, अनिल गोयल, गणेश यादव, पप्पू मंडल, अनूप चौहान, हरेंद्र चौहान, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रोहित यादव समेत उनके सहयोगियों से जुड़े 25 ठिकानों पर चल रही है।

जानकारी के अनुसार, पूरा मामला अवैध कोयला खनन, परिवहन और भंडारण से जुड़ा है। छापेमारी अभी जारी है। ईडी के अधिकारियों की 25 अलग-अलग टीमें एक साथ सभी चिन्हित ठिकानों पर तलाशी अभियान में जुटी हैं।

गौरतलब है कि इस मामले में ईडी ने चार अलग-अलग एनफोर्समेंट केस इनफॉरमेशन रिपोर्ट (ECIR) दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच एजेंसी को सूचना है कि संबंधित लोगों ने अवैध तरीके से कोयला खनन, परिवहन और भंडारण के माध्यम से भारी मात्रा में अवैध संपत्ति अर्जित की है। फिलहाल ईडी की छानबीन जारी है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....