धनबाद – गुप्त सूचना पर बीसीसीएल एरिया-1 बरोरा क्षेत्र में छापेमारी : मुराईडीह खास में 47 टन अवैध कोयला बरामद,

KK Sagar
1 Min Read

बाघमारा: बीसीसीएल के एरिया-1 बरोरा क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ सीआईएसएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 47 टन अवैध कोयला बरामद किया है। यह कार्रवाई मुराईडीह खास ओबी के पीछे की गई, जहां अवैध रूप से कोयले का भंडारण किए जाने की सूचना मिली थी।

जानकारी के अनुसार, सीआईएसएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि मुराईडीह खास ओबी के पीछे बड़ी मात्रा में कोयला जमा किया गया है। सूचना मिलते ही सीआईएसएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान करीब 47 टन कोयला बरामद किया गया, जिसे अग्रिम कार्रवाई के लिए बीसीसीएल प्रबंधन को सौंप दिया गया।

सीआईएसएफ की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों के बीच हड़कंप मच गया है। अचानक हुई छापेमारी से कोयला चोरों के मंसूबों पर पानी फिर गया और इलाके में सतर्कता बढ़ गई है।

सीआईएसएफ अधिकारियों ने बताया कि कोयला चोरी और अवैध भंडारण पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी इसी तरह के सघन अभियान जारी रहेंगे। फिलहाल, बरामद कोयले के मामले में एमएमडीआर (MMDR) अधिनियम के तहत आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....