खनन विभाग ने एक साथ 15 खान निरीक्षक को किया तबादला विनोद बिहारी प्रमाणिक को रामगढ़, देवानंद प्रसाद को लातेहार तो विजय करमाली को पलामू का प्रभार

KK Sagar
3 Min Read
Transfer posting

झारखंड सरकार के खान निदेशालय ने राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक साथ 15 खान निरीक्षकों का तबादला किया है। यह निर्णय 30 जुलाई 2026 को संपन्न स्थापना समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में लिया गया। स्थानांतरण संबंधी आदेश जारी करते हुए सभी अधिकारियों को नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

जारी आदेश के अनुसार विनोद बिहारी प्रमाणिक को उप निदेशक, खान कार्यालय, कोल्हान अंचल, चाईबासा से जिला खनन कार्यालय, रामगढ़ भेजा गया है। जितेन्द्र कुमार महतो को बोकारो से संथाल परगना अंचल, दुमका, सुमित प्रसाद को दक्षिणी छोटानागपुर अंचल, रांची से जिला खनन कार्यालय, पाकुड़, अजित कुमार चौधरी को उत्तरी छोटानागपुर अंचल, हजारीबाग से जामताड़ा, विजय करमाली को पलामू अंचल, मेदिनीनगर से जिला खनन कार्यालय, रांची स्थानांतरित करते हुए प्रतिनियुक्ति पर जिला खनन कार्यालय, खूंटी भेजा गया है।

इसी प्रकार आदर्श कुमार गुप्ता को दुमका से सरायकेला-खरसावां, रौशन कुमार को रांची से कोल्हान अंचल, चाईबासा, अरविन्द उरांव को पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से गुमला, देवानंद शर्मा को पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से लातेहार, नीरज कुमार को गुमला से दक्षिणी छोटानागपुर अंचल, रांची तथा प्रतिनियुक्ति पर खान निदेशालय, रांची, पदमलोचन ओहदार को लातेहार से रांची, अकलेश कुमार को जामताड़ा से उत्तरी छोटानागपुर अंचल, हजारीबाग, समीर कुमार ओझा को सरायकेला-खरसावां से हजारीबाग, स्नेहा गुप्ता को रांची से अपर निदेशक, खान कार्यालय, रांची तथा प्रतिनियुक्ति पर खान निदेशालय, झारखंड, जबकि शुभम दत्ता को सिमडेगा से गिरिडीह स्थानांतरित किया गया है।

Advertisement

आदेश के अनुसार सुमित प्रसाद अगले आदेश तक जिला खनन कार्यालय, साहिबगंज के कार्यों का भी निष्पादन करेंगे। अरविन्द उरांव को सिमडेगा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं विजय करमाली प्रतिनियुक्ति के साथ जिला खनन कार्यालय, रांची के कार्यों का भी निष्पादन करेंगे। इसके अलावा स्नेहा गुप्ता आवश्यकता अनुसार अपर निदेशक, खान कार्यालय, रांची के कार्यों का भी निर्वहन करेंगी। विभाग ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....