सीआईएसएफ का शिकंजा: एरिया-6 में स्क्रैप तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, स्क्रैप लदा ऑटो जब्त
गुप्त सूचना पर इंडस्ट्री बस्ती में छापेमारी, MMDR एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई शुरू
बाघमारा: बीसीसीएल के एरिया-6 क्षेत्र में अवैध स्क्रैप तस्करी के खिलाफ सीआईएसएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्क्रैप से लदे एक ऑटो को जब्त किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, कुछ असामाजिक तत्व इंडस्ट्री बस्ती इलाके से स्क्रैप को ऑटो के माध्यम से बाहर ले जाने की फिराक में थे। इसकी सूचना मिलते ही सीआईएसएफ की टीम ने तत्काल घेराबंदी कर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान स्क्रैप से लदे ऑटो को जब्त कर लिया गया।
सीआईएसएफ की इस कार्रवाई के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जब्त स्क्रैप और ऑटो के संबंध में एमएमडीआर एक्ट (Mines and Minerals Development and Regulation Act) के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
सीआईएसएफ अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बीसीसीएल के खनन क्षेत्रों में अवैध तस्करी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। सुरक्षा एजेंसियां ऐसे तत्वों पर कड़ी नजर रखे हुए हैं और भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

