श्रावणी मेला में रेलवे का सेवा अभियान, धनबाद मंडल के स्टेशनों पर श्रद्धालुओं को मिल रही हर संभव मदद

KK Sagar
2 Min Read

धनबाद, चंद्रपुरा और बरकाकाना स्टेशनों पर विशेष सहायता बूथ, कांवरियों को यात्रा संबंधी जानकारी और मार्गदर्शन उपलब्ध

धनबाद: श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालु यात्रियों की सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए धनबाद रेल मंडल ने विशेष सेवा एवं सहायता अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत धनबाद, चंद्रपुरा और बरकाकाना रेलवे स्टेशनों पर वाणिज्य विभाग के कर्मचारी श्रद्धालुओं को हर संभव सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

अभियान के दौरान कांवरियों को उनके गंतव्य के अनुसार प्लेटफॉर्म और ट्रेनों की जानकारी, टिकट संबंधी मार्गदर्शन, स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं की जानकारी तथा आवश्यकता पड़ने पर अन्य जरूरी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

रेलवे प्रशासन श्रद्धालुओं को कतारबद्ध एवं अनुशासित तरीके से यात्रा करने, स्टेशन परिसर और ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखने तथा रेलवे सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए भी लगातार जागरूक कर रहा है।

श्रावणी मेला में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए धनबाद, चंद्रपुरा और बरकाकाना रेलवे स्टेशनों पर विशेष सहायता बूथ स्थापित किए गए हैं, जहां यात्रियों को तत्काल जानकारी और सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

धनबाद मंडल ने कहा है कि श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सहज और बेहतर यात्रा अनुभव उपलब्ध कराना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए विभिन्न स्टेशनों पर सहायता, नियमित उद्घोषणाओं, मार्गदर्शन और यात्री सुविधाओं की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा बिना किसी परेशानी के पूरी हो सके।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....