रामकृष्ण मिशन इंग्लिश स्कूल में फहराया तिरंगा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता दिल

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क।जमशेदपुर: रामकृष्ण मिशन इंग्लिश स्कूल, सिदगोड़ा में आज 80वां स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व अत्यंत उत्साह, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य बी. के. मुखर्जी और विवेकानंद मिडिल स्कूल के प्रधान अध्यापक सुशील कुमार तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर किया गया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

​इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग व प्रेरणादायी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रमों की श्रृंखला में छात्राओं द्वारा ‘नारी सशक्तिकरण’ विषय पर प्रस्तुत की गई। लघु नाटिका विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया और खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह का गरिमामय समापन हुआ। इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Share This Article