मनातू में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस, शहीद स्मारक पर वीर सपूतों को किया नमन

Reena Sharma
2 Min Read

पलामू: देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को मनातू प्रखंड मुख्यालय में हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद स्मारक पर पूजा-अर्चना के साथ हुई। प्रखंड के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। इसके बाद प्रखंड परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और तिरंगे को सलामी दी गयी।

समारोह में अंचलाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी मदन कुमार सुमन, प्रखंड प्रमुख गीता देवी, विधायक प्रतिनिधि उदेश यादव समेत प्रखंड के कर्मी, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

मनातू थाना प्रभारी विक्की कुमार भी पुलिस बल के साथ समारोह में उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के दौरान पुलिस जवानों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। पुलिस बल की मौजूदगी से समारोह में अनुशासन और गौरव का माहौल बना रहा।

इस अवसर पर अंचलाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी मदन कुमार सुमन ने प्रखंडवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी वीर सपूतों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। हमें उनके आदर्शों को हमेशा याद रखते हुए देश और समाज के विकास में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

मौके पर अमरेंद्र कुमार, बीपीओ रणधीर कुमार, बाल विकास सुपरवाइजर लीलावती कुमारी, जेएसएलपीएस बीपीएम नम्रता कुमारी, मनातू प्रखंड 20 सूत्री उपाध्यक्ष उमेश प्रसाद साहू, सांसद प्रतिनिधि सचिंद्रजीत सिंह उर्फ गोकू बाबू, कल्याण पदाधिकारी रंजन यादव, नारद यादव, मंडल अध्यक्ष अरविंद यादव, अंतू यादव, बिगु साहू, नौडीहा पंचायत समिति सदस्य नाजनी निसान, पूनम देवी समेत प्रखंड के जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Share This Article