डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : दक्षिण-पूर्व रेलवे के आद्र रेल मंडल में आज से 30 अगस्त तक विकास और रखरखाव कार्यों के लिए संयुक्त रोलिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। इंजीनियरिंग, टीआरडी और सिग्नल व टेलीकॉम विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस एक सप्ताह के ब्लॉक के कारण कई मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे घर से निकलने से पहले हेल्पलाइन नंबर 139 या NTES ऐप पर ट्रेनों की स्थिति जांच लें।
पूरी तरह रद्द रहने वाली ट्रेनें
आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू (68046/68045): 24 अगस्त और 26 से 30 अगस्त तक रद्द।
आद्रा-मिदनापुर-आद्रा मेमू (68089/68088): 25, 28 और 30 अगस्त को रद्द।
आद्रा-विष्णुपुर-आद्रा मेमू (68077/68078): 30 अगस्त को रद्द।
आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू (63594/63593): 24, 27 और 28 अगस्त को रद्द।
आंशिक रूप से चलने वाली (शॉर्ट-टर्मिनेटेड/ओरिजिनेटेड) ट्रेनें
खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस (18035/18036): 26, 28 और 29 अगस्त को केवल खड़गपुर से आद्रा तक चलेगी। आद्रा-हटिया के बीच सेवा रद्द रहेगी।
चक्रधरपुर-गोमो-चक्रधरपुर मेमू (18116/18115): 25, 28 और 30 अगस्त को महुदा स्टेशन तक ही चलेगी। महुदा-गोमो के बीच परिचालन बंद रहेगा।
टाटानगर-आसनसोल मेमू (68056): 28 और 30 अगस्त को आद्रा में समाप्त होगी (आद्रा-आसनसोल के बीच नहीं चलेगी)।
आसनसोल-भोजूडीह मेमू (68060): 28 और 30 अगस्त को आसनसोल के बजाय आद्रा स्टेशन से खुलेगी।
आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू (63534/63533): 25, 26 और 29 अगस्त को आद्रा स्टेशन तक ही चलेगी। आद्रा-पुरुलिया खंड में सेवा बंद रहेगी।

