FIR के आधार पर ED की बड़ी कार्रवाई
ED की टीमों ने दिल्ली, कोलकाता और रांची में सांसद से जुड़े 7 अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। सूत्रों के मुताबिक, यह पूरी कार्रवाई विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट में दर्ज एक FIR के आधार पर की गई है। मामला सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली सामग्री के प्रकाशन, अवैध नकद लेन-देन और संदिग्ध विदेशी फंडिंग से जुड़ा बताया जा रहा है। ED की मुख्य कोशिश इस पूरे मामले में पैसों की आवाजाही और मनी ट्रेल के पुख्ता सबूत जुटाने की है।
बंगाल में कई मामलों को लेकर जांच तेज
बंगाल में ED की यह अकेली कार्रवाई नहीं है। एजेंसी राज्य में कई मोर्चों पर एक साथ जांच आगे बढ़ा रही है। रविवार को उत्तरी कोलकाता के कांकुरगाछी इलाके में एक शेयर कारोबारी के आवास पर भी छापा मारा गया। इस कार्रवाई की खास बात यह रही कि केंद्रीय बलों की जगह कोलकाता पुलिस ED की टीम के साथ मौजूद थी।
290 करोड़ के बैंक लोन फ्रॉड में भी तलाशी
इसके अलावा हाल ही में 290 करोड़ रुपये के बड़े बैंक लोन फ्रॉड मामले में भी कोलकाता में कई जगह तलाशी ली गई। आरोप है कि झारखंड में पावर प्लांट लगाने के नाम पर बैंकों से लोन लिया गया और उस रकम को दूसरी कंपनियों में डायवर्ट कर दिया गया। इस मामले में भी एजेंसी पैसों की आवाजाही और कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े सुराग जुटाने में लगी है।

