रांची से दिल्ली तक ED की छापेमारी, सांसद से जुड़े 7 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई

Reena Sharma
2 Min Read

सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली सामग्री, नकद लेन-देन और संदिग्ध विदेशी फंडिंग से जुड़े मामले में जांच

नई दिल्ली/कोलकाता/रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीमों ने दिल्ली, कोलकाता और रांची में सांसद से जुड़े सात अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट में दर्ज एक FIR के आधार पर की गयी है। मामला सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली सामग्री के प्रकाशन, अवैध नकद लेन-देन और संदिग्ध विदेशी फंडिंग से जुड़ा बताया जा रहा है।

पैसों की आवाजाही और मनी ट्रेल की जांच

सूत्रों के मुताबिक, ED की मुख्य कोशिश इस पूरे मामले में पैसों की आवाजाही और मनी ट्रेल से जुड़े पुख्ता सबूत जुटाने की है। एजेंसी विभिन्न ठिकानों पर जांच कर रही है।

बंगाल में ED की कई मामलों में जांच जारी

बंगाल में ED की यह अकेली कार्रवाई नहीं है। एजेंसी राज्य में कई मामलों को लेकर जांच आगे बढ़ा रही है।

Advertisement

कांकुरगाछी में शेयर कारोबारी के घर छापा

रविवार को उत्तरी कोलकाता के कांकुरगाछी इलाके में एक शेयर कारोबारी के आवास पर भी ED ने छापेमारी की। इस कार्रवाई में खास बात यह रही कि केंद्रीय बलों की जगह कोलकाता पुलिस ED की टीम के साथ मौजूद थी।

290 करोड़ रुपये के बैंक लोन फ्रॉड मामले में भी तलाशी

इसके अलावा हाल ही में 290 करोड़ रुपये के बैंक लोन फ्रॉड मामले में कोलकाता में कई जगह तलाशी ली गयी। आरोप है कि झारखंड में पावर प्लांट लगाने के नाम पर बैंकों से लोन लिया गया और उस रकम को दूसरी कंपनियों में डायवर्ट कर दिया गया।

Share This Article