पटना में NIA का बड़ा एक्शन! 20 लाख कैश के साथ भागते युवक को पकड़ा, आखिर इस रकम के पीछे छिपा राज क्या?

Reena Sharma
3 Min Read

NIA की कार्रवाई के बीच युवक ने भागने की कोशिश की

पटना में NIA की कार्रवाई के दौरान करीब 20 लाख रुपये कैश बरामद किए जाने का मामला सामने आया है। चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के दौरान एक युवक को पकड़ा गया है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। बरामद नकदी की जानकारी इनकम टैक्स विभाग को भी दी गई है। आखिर NIA की टीम किस मामले की जांच के लिए पहुंची थी और युवक के पास इतनी बड़ी रकम कहां से आई, इसे लेकर जांच जारी है।

कुसुम इनफिनिटी अपार्टमेंट में पहुंची NIA टीम

जानकारी के मुताबिक, NIA की टीम मेन रोड से सटे जुडियो मॉल के पास स्थित कुसुम इनफिनिटी अपार्टमेंट के एक फ्लैट में छापेमारी करने पहुंची थी। इसी दौरान टीम कथित तौर पर अपार्टमेंट के एक दूसरे फ्लैट में भी पहुंच गई। बताया जा रहा है कि NIA की टीम को देखते ही वहां मौजूद एक शख्स घबरा गया और फ्लैट से निकलकर नीचे की ओर भागने लगा।

स्कूटी से निकलने की कोशिश, नीचे पुलिस ने दबोचा

अपार्टमेंट के नीचे पहले से ही STF और चित्रगुप्त नगर थाना पुलिस की टीम मौजूद थी। बताया जा रहा है कि युवक ने स्कूटी से मौके से निकलने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद युवक से पूछताछ की गई और तलाशी के दौरान करीब 20 लाख रुपये नकद बरामद किए जाने की बात सामने आई है। फिलहाल युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है और बरामद रकम के स्रोत की जांच की जा रही है।

Advertisement

20 लाख कैश का राज क्या? जांच एजेंसियों की पड़ताल तेज

अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि बरामद 20 लाख रुपये किसके हैं, रकम कहां से आई और इसका इस्तेमाल किस काम के लिए किया जाना था। साथ ही यह भी जांच का विषय है कि NIA की टीम जिस मामले की जांच के लिए पहुंची थी, उसका इस नकदी और पकड़े गए युवक से क्या कनेक्शन है।

Share This Article